उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन | Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana | विधवा पेंशन योजना एप्लीकेशन स्टेटस | यूपी विधवा पेंशन योजना फॉर्म
इस योजना के अंतर्गत अब राज्य की विधवा महिलाओं को हर महा वित्तीय सहायता के रूप में पेंशन प्रदान की जाएगी। इसके पश्चात आवेदन करके यू पी की निराश्रित महिला पेंशन योजना प्रतिमाह 300 रूपये प्राप्त करके अपने बच्चों की छोटी मोटी आवश्यकताओं को पूरी कर सकते हैं। अब हम आप लोगों को Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana से जुड़ी जानकारी जैसे, आवेदन प्रकिया ,योजना के लिए पात्र महिलाएं, आवश्यक दस्तावेज, पेंशन राशि क्या होगी, यूपी विधवा पेंशन योजना आवेदन यह सभी जानकारी नीचे लेख में प्रदान करने जा रहे हैं। आप से निवेदन है कृपया हमरे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें और योजना का लाभ उठाइए।
UP Vidhwa Pension Yojana 2022
हमने आपको ऊपर लेख में बताया था कि UP Vidhwa Pension Scheme केवल राज्य की गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाली विधवा महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए UP Vidhwa Pension Scheme की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा । इस योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं की उम्र 18 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए। तभी विधवा महिला राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन राशि का लाभ उठा सकती है। योजना के तहत दी जाने वाली राशि विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 300 रूपये पेंशन प्रदान की जाएगी। योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं के पास अपना खुद का बैंक का अकाउंट होना अनिवार्य है। क्योंकि यह पेंशन राशि डायरेक्ट बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी इसलिए आपके पास बैंक अकाउंट होना जरूरी है।
यूपी विधवा पेंशन योजना पंजीकरण का उद्देश्य
अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी है तो हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें हम आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं। वैसे आप सभी लोग जानते होंगे कि उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है। जहां की जनसंख्या अधिक है इस राज्य में बहुत सी महिलाएं ऐसी है। जिनके पति की मृत्यु हो जाने के बाद विधवा महिलाओं के पास आय कोई साधन नहीं होता। विधवा महिलाओं को अपना जीवन यापन करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि जब घर में कमाने वाले व्यक्ति की ही मृत्यु हो जाए तो आय का कोई स्रोत नहीं हो पाता। लेकिन अब विधवा महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार ने “उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना” की शुरुआत की है। आपको बता दें कि योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा शुरू की योजना का उद्देश्य यह की जिन महिलाओं के पति की मृत्यु किसी भी कारण से हुई हो उन महिलाओं को हर महा वित्तीय सहायता के रूप में पेंशन प्रदान कराना है। ताकि राज्य की विधवा महिलाएं किसी भी रिश्तेदार पर निर्भर ना रहे। और पेंशन राशि प्राप्त करके अपने बच्चों की छोटी मोटी आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सके। तथा साथ-साथ महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारना और बेहतर जीविका प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 का एकमात्र उद्देश्य यही है।
UP Pension Scheme Highlights
लेख | UP Pension Scheme |
राज्य | उत्तरा प्रदेश |
किसके द्वारा शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की विधवा महिलाएं |
पेंशन राशि | 300 रूपये प्रतिमाह |
विभाग | समाज कल्याण विभाग |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Official website | यहाँ क्लिक करें |
Helpline Number | 1800 419 0001 |
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लाभ
- योजना के अंतर्गत यदि कोई विधवा महिला किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही होगी तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
- योजना का लाभ BPL परिवार की विधवा महिलाओं को पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
- इस उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों की विधवा महिलाएं और शहरी क्षेत्र की विधवा महिला लाभ ले सकती है।
- योजना के अंतर्गत यदि कोई विधवा महिला नौकरी करती है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- यदि राज्य में किसी विधवा महिला ने दोबारा शादी की हो तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकती।
यूपी विधवा पैंशन योजना की पात्रता
- योजना के तहत आवेदक महिला उत्तर प्रदेश राज्य की मूल निवासी होना आवश्यक है।
- यदि कोई विधवा महिला राज्य सरकार कि किसी भी पेंशन योजना का लाभ ले रही होगी तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
- योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।
- राज्य की विधवा महिलाएं किसी सरकारी डिपार्टमेंट में यदि कार्य करती है तो वह योजना का लाभ नहीं ले सकती।
विधवा पैंशन योजना 2022 के दस्तावेज़
राज्य की जो इच्छुक विधवा महिलाएं uttar pradesh Vidhwa Pension yojana के तहत आवेदन करना चाहती है। उन महिलाओं के पास नीचे दिए गए सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेजों का होना आवश्यक है। यदि विधवा महिलाओं के पास सभी प्रकार के दस्तावेज है तो आप योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदक महिला का आधार कार्ड
- परिवार का आय प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड की कॉपी
- राशन कार्ड की कॉपी तथा सदस्य के नाम
- विधवा प्रमाण पत्र –पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
- विधवा महिला का बैंक अकाउंट या पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज की फोटो
यूपी निराश्रित महिला वितरण सारांश
क़्वार्टर 1) | 2 | 3 | 4 | कुल योग | |||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
लभार्थियो की संख्या | कुल हस्तान्तरित धनराशि | लभार्थियो की संख्या | कुल हस्तान्तरित धनराशि | लभार्थियो की संख्या | कुल हस्तान्तरित धनराशि | लभार्थियो की संख्या | कुल हस्तान्तरित धनराशि | कुल हस्तान्तरित धनराशि | |
26,06,213 | 651.00 करोड़ | 27,46,094 | 435.00 करोड़ | 27,95,373 | 425.00 करोड़ | 27,56,184 | 427.00 करोड़ | 1,938 करोड़ |
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
योजना के अंतर्गत राज्य की जो विधवा महिलाएं उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 के तहत आवेदन करना चाहती है। उन्हें नीचे दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।
- योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Official Website पे जाना होगा।
- website जाने के पश्चात आपकी कंप्यूटर के होम स्क्रीन पर वेब पेज ओपन होगा।
- अब आपको इस पेज पर apply online के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके कंप्यूटर के होम स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना है। जैसे Female Name, Tehsil, Husband Name, Bank Account Number, Aadhar Card Number, Date of Birth यह सभी जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको submit कर देना है।
- इस प्रकार से आप उत्तरप्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 में आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करें
- UP Vidhwa Pension Yojana Application Form PDF डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
UP VIDHWA PENSION YOJANA FORM PDF
- यहां क्लिक करते ही आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, जंहा आपको पूछी गयी सभी जानकारी ध्यान से भरनी होंगी।
- इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज जैसे- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि आवेदन फॉर्म के साथ सलग्न करने होंगे।
- इसके बाद आपको पूर्णरूप से भरे आवेदन पत्र को अपने नजदीकी समाज कल्याण विभाग के कार्यलय में जमा करना होगा।
- आपके आवेदन की जाँच करने के बाद आपकी पेंशन शुरू की जाएगी। जिसकी जानकारी आपको पोस्ट या आपके मोबाईल पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।
- और यदि आप ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र के लिए अलग- अलग फॉर्म चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे लिंक से आप ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के निराश्रित विधवा पेंशन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हो।
ग्रामीण क्षेत्र -उत्तर प्रदेश निराश्रित विधवा पेंशन फॉर्म पीडीएफ
शहरी क्षेत्र – उत्तर प्रदेश निराश्रित विधवा पेंशन फॉर्म पीडीएफ
यूपी पेंशन योजना 2022 आवेदन की स्थिति
- यहां आपको पहले उत्तर प्रदेश पेंशन योजना की वेबसाइट पे जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके तीन विकल्प दिखाई देंगे।
- अब आप यहां विकल्प चुनें जिसमें आपने पेंशन के लिए आवेदन किया था।
- यदि आपने विकल्प चुन लिया है तो अब आपको “एप्लिकेशन स्थिति जांचें” टिपिकल पर यहाँ क्लिक करें इसमें आपको पंजीकरण संख्या पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा।
- जैसे ही आप यह सभी जानकारी दर्ज करेंगे आपके कंप्यूटर की होम स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति का पूरा विवरण ओपन हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना जिलेवार लिस्ट 2021-2022
यदि आप उप विधवा पेंशन लिस्ट की जाँच करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर “Widow Pension” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां आपको “पेंशनर सूची” के अंतर्गत “पेंशनर सूची (2022-21)“ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक और पेज खुल जायेगा। जैसा नीचे दर्शाया गया है –
- इस पेज में आपको उत्तर प्रदेश निराश्रित महिला पेंशन जनपद वार सूची प्रदान की जाएगी।
- अब आपको यहां अपने जिले का चयन करना होगा। फिर आपके सामने यूपी निराश्रित महिला पेंशन ग्रामीण क्षेत्र- विकासखण्ड वार /शहरी क्षेत्र नगर निकायवार सूचि खुल जाएगी।
- यहां आपको शहरी क्षेत्र में वार्ड तथा ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
- जैसे ही आप वार्ड /ग्राम का चयन करेंगे आपके सामने वार्ड /ग्राम की कुल पेंशनर्स
की लिस्ट खुल जाएगी। - यहां से आपको Quarter(1) कुल पेंशनर्स/Quarter(2 )कुल पेंशनर्स पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने यूपी विधवा पेंशन लिस्ट 2022 खुल जाएगी। यहां से आप आसानी से अपने नाम की खोज कर सकते हैं।
अपना मोबाइल नम्बर कैसे अपडेट करे
- सबसे पहले आपको मोबाइल नम्बर अपडेट करने के लिए यूपी अधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा की।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको इस पेज पर महिला पेशंन के विकल्प पर चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदक लॉगइन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा। जिसमें आपको 4 टाइप के विकल्प दिखेंगे आपको इनमें से लास्ट वाले ऑप्शन जिसमें UPDATION OF MOBILE NUMBER IN EXISTING OLD APPLICATIONSके लिंक दिखेगा आपको इस पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। जैसे आपको नीचे चित्र में दिया हुआ है।
- इस न्यू वेप पेज पर आपको पहले “Select Pension Scheme”के ऑप्शन पर जाना होगा। जाने के बाद आपको Widow Pension को Select करना है।
- Select करने के बाद आपको नीचे बॉक्स में “Bank Account Number”और “Registration Number”और साथ में “New Mobile Number” डालने के बाद आपको Send OTP के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके New Mobile Numberपर एक OTP आया होगा आपको यहां ओटीपी नंबर साइड में दर्ज करनी होगी। और उकसे बाद कैप्चा कोड को दर्ज करना है। कैप्चा कोड डालने के बाद Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
- जिसके बाद आपको योजना के तहत आपके रजिस्ट्रेशन नम्बर मिल जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन नम्बर भूलने पर कैसे पता करे
यदि आप उत्तरप्रदेश विधवा पेशंन योजना अथवा निराश्रित महिला पेशंन के लाभार्थी है या फिर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है और अब अब अपना पंजीकरण सख्ंया (Registration Number) भूल गए है तो आपको अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर पता करने के लिए नीचे दिए गए चरणो का पालना करना होगा।
- यहां आपको पहले UP Widhwa Pension Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको आवेदक लॉगइन के ऑप्शन पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
- इस पेज पर आपको अब कई सारे विकल्प दिखेंगे जिनमें से आपको अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर के ऑप्शन पर जाकर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज जिसमे आपको बैंक खाता संख्या और मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड खाली जगह में डालकर Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के साथ ही आपको योजना का रजिस्ट्रेशन नम्बर मिल जाएंगे।
UP Nirashrit Mahila Pension Scheme: Toll Free Number
यदि आपको उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन से संबंधित कोई समस्या हो, तो आप नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
UP Vidhwa Pension Yojana toll free number=> 18004190001
महोदय,
अगर किसी विधवा के बच्चे छोटे छोटे है दो लड़की और एक लड़का जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो उनको विधवा पेंशन के अलावा और क्या किया जा सकता है जिससे उनकी मदद हो सके ।