Samajwadi Laptop Vitaran Yojana Form: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की तैयारी सभी राजनैतिक पार्टियों ने शुरू कर दी है। जिसमे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा कर दिए है। जिसके लिए उन्होंने समाजवादी बिजली सहयोग योजना के तहत फॉर्म भी जारी कर दिया है। साथ ही अब समाजवादी लैपटॉप वितरण योजना 2022 के लिए फॉर्म भरवाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य में यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनती हैं। तो सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु लैपटॉप प्रदान किया जायेगा।
समाजवादी लैपटॉप वितरण योजना 2022
चुनाव नजदीक आने पर राज्य की राजनैतिक पार्टियां नागरिकों को अपनी और आकर्षित करने के लिए नए-नए प्रयास करती रहती है। अब यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने समाजवादी लैपटॉप वितरण योजना की घोषणा की है। इसके तहत समाजवादी पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर इक्षुक आवेदक फॉर्म भर सकते हैं। यदि आप भी Samajwadi Laptop Distribution Scheme के तहत अपना नाम दर्ज करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको समाजवादी पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए फॉर्म को भरना होगा। जिसकी पूरी जानकारी आपको नीचे प्रदान की गयी है।
Scheme | Samajwadi Laptop Vitaran Yojana |
State | Uttar Pradesh |
Launched by | SP National President Akhilesh Yadav |
Benefit | Free Laptop |
Beneficiary | Bright students of the state |
Purpose | Providing student support for higher education |
Official Website | https://www.samajwadiparty.in/ |
यह भी पढ़ें
यूपी फ्री लैपटॉप योजना
प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप योजना
समाजवादी लैपटॉप वितरण योजना का उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा हेतु मुफ्त लेपटॉप प्रदान करना है। इससे छात्रों को अपनी ऑनलाइन पढ़ाई के साथ साथ कम्यूटर की जानकारी प्राप्त करने के लिए सहायता मिलेगी। समाजवादी लैपटॉप वितरण योजना के तहत नाम दर्ज करने के लिए आवेदनकर्ता को समाजवादी पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म भरना होगा।
समाजवादी लैपटॉप वितरण योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें
यदि आप भी समाजवादी लैपटॉप वितरण योजना के तहत अपना नाम लिखवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- इसके लिए आपको सबसे पहले समाजवादी पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके होम पेज पर आपको “समाजवादी लैपटॉप वितरण योजना” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा। जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है।
- फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरनी होंगी। जैसे –
- नाम
- पिता का नाम
- शिक्षा
- फोन नंबर
- परिवार के सदस्य
- जिला
- विधान सभा
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको अंत में दिए गए “SUBMIT” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश समाजवादी लैपटॉप वितरण योजना के तहत अपना नाम दर्ज कर सकते हैं।
Sir,
Sapa party is the best.
Nyi sapa nyi soch