नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको बिहार सरकार द्वारा शुरू किये गए “मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना” के बारे में जानकारी देंगे। बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना चलाई हुई है। यह सरकारी योजना राज्य की छात्राओं को मुख्यधारा में लाने के साथ-साथ उन्हे आत्मनिर्भर बनाएगी। Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2021 -22 के अंतर्गत शिक्षा विभाग ने मंगलवार को अतिरिक्त 65 करोड़ रुपए जारी कर दिये हैं। जिसके जरिए किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली सभी छात्राओं को 25-25 हजार रुपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 सरकार की बहुत ही अच्छी पहल है इस योजना से न केवल महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी बल्कि उन्हें आगे पढ़ाई करने की प्रेरणा भी मिलेगी। इसके अलावा भी इस योजना की कई महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं। बिहार सरकार अब छात्रवृत्ति, बाई-साइकिल योजना, छात्र क्रेडिट कार्ड आदि जैसी मौजूदा योजनाओं के अलावा प्रत्येक लड़की के जन्म के समय से स्नातक स्तर तक 40,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी। यह देखना जरूरी है कि बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पैसा कब तक आएगा। वैसे इसकी जल्द आने की सम्भावना है। इसके साथ-साथ अब राज्य सरकार स्वच्छता नैपकिन के लिए 300 (पहले 150) रुपये की बढ़ी हुई राशि खर्च करेगी। कन्या उठान योजना के तहत राज्य सरकार लड़कियों को निम्नानुसार प्रोत्साहन देगी:
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पंजीकरण
(I) लड़की के जन्म पर (5,000 रुपये):-
अब बिहार राज्य में सभी लड़कियों को उनके जन्म के समय 5000 रुपये (पहले राशि 2000 रुपये थी) मिलेगी। यह राशि निम्नानुसार दी जाएगी: –
- राज्य सरकार बालिका के जन्म के समय 2,000 रुपये की पहली किस्त प्रदान करेगी।
- 1 साल की उम्र में बिहार सरकार बालिका के अभिभावक को 1,000 रुपये की दूसरी किस्त प्रदान करेगी। इस राशि के लिए, प्रत्येक 1 वर्षीय बच्चे को आधार संख्या से जोड़ा जाना चाहिए।
- बालिका का टीकाकरण पूरा होने के बाद 2,000 रुपये की अंतिम किश्त भी अभिभावक को दे दी जाएगी।
- ये प्रोत्साहन पूर्ण टीकाकरण और आधार संबंध के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेंगे और उसको बढ़ावा भी देगा।
(II) इंटरमीडिएट परीक्षाएं उत्तीर्ण करने पर (10,000 रुपये):-
Bihar Mukhyamantri Kanya Yojana के तहत, जब कोई लड़की इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करती है तो उसे प्रोत्साहन के रूप में 10,000 रुपये मिलेंगे। परन्तु इस राशि का लाभ उठाने के लिए एक शर्त है कि लड़की अविवाहित (Unmarried) होनी चाहिए। विवाहित लड़कियों को मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा। यह कदम बाल विवाह को रोकने में मदद करेगा।
(III) स्नातक डिग्री उत्तीर्ण करने पर (25,000 रुपये):-
इस प्रोत्साहन राशि का लाभ उठाने के लिए, बालिका को किसी भी संस्थान से स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण करनी होगी। इसके अलावा, ये प्रोत्साहन राशि विवाह के लिए किसी पूर्व शर्त के अधीन नहीं हैं। सभी लड़कियों, शादीशुदा या अविवाहित (Married or Unmarried) दोनों इस योजना के लाभ उठा सकती है। यह योजना केवल स्नातक उत्तीर्ण के समय मिलती है, सामान्यता, तब तक लड़किया शादी के लिए बालिग हो जाती हैं।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना फरवरी 2022 अपडेट
बिहार सरकार ने छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि की है। जबकि स्नातक लड़कियों को 50,000 रुपये मिलेंगे, जिन्होंने इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा उत्तीर्ण की, उन्हें 25,000 रुपये मिलेंगे।इससे पहले, स्नातक लड़कियों या समकक्ष डिग्री वाले लोगों को 25,000 रुपये प्रदान किए जाते थे, जबकि इंटर पास लड़कियों को 10,000 रुपये मिलते थे।
लेकिन अभी भी कई छात्राओं के पैसे विभाग द्वारा जारी करने बाकि है। आपको पता ही होगा की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत लाभ की राशि प्राप्त न होने पर आंदोलन आरंभ किया था।यह आंदोलन मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा 2 साल से संचालित किया जा रहा है। जीसके परिणाम स्वरूप अब लाभार्थियों की बकाया राशि जारी होने लगी है। लेकिन मिथिला स्टूडेंट यूनियन का कहना है की यह आंदोलन सभी छात्राओं के पैसे जारी होने तक चलता रहेगा।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
शुरू की गई | नीतीश कुमार |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | उपलब्ध नहीं है |
उद्देश्य | बालिकाओं की मदद |
योजना का लाभ | प्रदेश की बालिकों को |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार |
Official website | http://edudbt.bih.nic.in/ |
Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के उद्देश्य
योजना के उद्देश्य निम्नानुसार हैं:
- शिशु मृत्यु दर में कमी
- महिला भ्रूण हत्या में कमी
- बालिका के पूर्ण टीकाकरण
- लिंग अनुपात में वृद्धि
- लड़कियों के जन्म और शिक्षा को बढ़ावा देना
- बाल विवाह को खत्म करना
- लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना
- लड़कियों के जीवन स्तर बेहतर करने के लिए
इसके अलावा, राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों (Anganwadi Centers) में 32 लाख बच्चों के लिए वर्दी खरीदने की राशि को भी बढ़ा दी है। इस योजना के तहत, 3 से 6 साल के बीच के सभी बच्चों को अब प्रति वर्ष 400 रुपये मिलेंगे।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Registration Form
बिहार में इस योजना से लड़कियों को होने वाले लाभ निम्नलिखित हैं। जिनका विवरण नीचे दिया गया हैं।
- कन्या उत्थान योजना के शुरू होने से लड़कियों का जीवन स्तर ऊपर उठेगा।
- राज्य में इस योजना से लड़का – लड़की के लिंग भेद को कम करना हैं।
- इस योजना से राज्य में बालिका शिशु दर को कम करना हैं।
- प्रदेश के कोई भी माता पिता अपनी बेटी को अब बोझ नहीं समझेगा।
- इस योजना के लागु होने से राज्य की अब प्रत्येक लड़की को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- राज्य की अब हर लड़की अपनी आगे की पढाई पूरी कर सकेगी।
सैनेटरी नेपकिन के लिए मिलने वाली राशि
Kanya Utthan Yojana के तहत बिहार राज्य की लड़कियों को सैनिटरी नैपकिन के लिए भी सरकार की तरफ से 300 रूपये दिए जायेंगे। इससे पहले सरकार सैनेटरी नेपकिन के लिए केवल 150 रूपये ही देती थी, लेकिन अब इस राशि को बिहार सरकार ने दुगना कर दिया हैं। इसके अलावा बिहार सरकार ने लड़कियों को कक्षा एक से 12वीं तक मिलने वाली यूनिफार्म राशि में भी सरकार ने बढ़ोत्तरी की हैं। जिसका दिया गया हैं।
यूनिफॉर्म दरों में वृद्धि (कक्षा I से XII तक की लड़कियां के लिए)
बिहार सरकार अब कक्षा 1 से 12 वीं तक की लड़कियों के लिए यूनिफॉर्म दरों में वृद्धि करेगी। पहले दर 200 रुपये थी जो अब 500 रुपये तक बड़ा दी गयी हैं। यूनिफॉर्म दर निम्न प्रकार से हैं।
वर्ग (Category) | पिछली दरें (Previous Rates) | नई दरें (New Rates) |
कक्षा 1 – 2 | 400/- रुपए | 600/- रुपए |
कक्षा 3 – 5 | 500/- रुपए | 700/- रुपए |
कक्षा 6 – 8 | 700/- रुपए | 1,000/- रुपए |
कक्षा 9 – 12 | 1,000/- रुपए | 1,500/- रुपए |
अधिक जानकारी के लिए कृपयामहिला विकास निगम, बिहार (Women Development Corporation, Bihar) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाली धनराशि की सूची
क्रम | पैसे मिलेंगे | कुल राशि |
1 | बेटी के जन्म पर | 2000 रुपए |
2 | बालिका के 1 साल होने पर | 1000 रुपए |
3 | बेटी के टीकाकरण में | 2000 रुपए |
4 | सैनेटरी नैपकिन के लिए | 300 रुपए |
5 | 12वीं कक्षा पास करने पर | 10000 रुपए |
6 | ग्रेजुएशन करने पर | 25000 रुपए |
सीएम बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए जरूरी निर्देश (पात्रता)
बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना आवेदन/पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले नीचे दिए गए जरूरी निर्देश (पात्रता) देख लें।
- आवेदन करते समय अपने आधार कार्ड के अनुसार ही फॉर्म में सभी विवरण भरे।
- फॉर्म भरने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। जिसके बाद ही आप पोर्टल में लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं।
- अगर आपके महाविद्यालय का नाम सुची में नहीं है तो आप अपने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से संपर्क करके उनको नाम जोड़ने का आग्रह कर सकते है।
- एक विद्यार्थी के द्वारा केवल एक आवेदन ही भरा जाएगा।
- आवेदन भरने के दौरान ड्राफ्ट में भी Save किया जा सकता है और उसका प्रिंट भी लिया जा सकता है।
- अंतिम रूप से जमा करने से पहले अपनी प्रविष्टियां पुनः जाँच कर लें, अंतिम Submit के बाद, आवेदन में कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा। कृपया इस बात का ध्यान रखें।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप बिहार कन्या उत्थान योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है –
आधार कार्ड | बैंक खाता पासबुक |
इंटर की मार्कशीट | स्नातक की मार्कशीट |
मोबाइल नंबर | पासपोर्ट साइज़ फोटो |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन आवेदन
बिहार सीएम कन्या उत्थान योजना के तहत बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना का ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण कैसे करना है। इसकी पूरी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं:
- सबसे पहले योग्य उम्मीदवार छात्राओं को बिहार ई-कल्याण की वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in/ पर जाना होगा।
- यहाँ पर आपको ऊपर दिए इमेज में दिखाये गए दोनों में से किसी एक लिंक पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद, कुछ इस तरह का पेज खुलेगा, यहाँ पर आपको एरो के जरिये दिखाये गए “पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें” के लिंक पर क्लिक करना है।
- या फिर आप मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन फॉर्म के लिए सीधे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हो।
BALIKA-SNATAK-PROTSAHAN-YOJANA-APPLICATION-FORM
- ऊपर दिये गए लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपकी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना हेतु बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भर कर “Register” के बटन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद, आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, आपको “यूजर आईडी और पासवर्ड” का उपयोग करके “लॉगिन करने के लिए यहां क्लिक करें” के लिंक पर क्लिक करके Login करना है और आगे की प्रक्रिया को पूरा करना है। इस तरह से आप मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कर पाओगे।
नोट => आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं गयी है। अभी फिलहाल मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना हेतु आवेदन / पंजीकरण बंद है। कृपया आगे की अधिसूचना की प्रतीक्षा करें।
बिहार सीएम बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना आवेदन स्थिति जांचे
बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना की आवेदन स्थिति जांचने के दो तरीके है: एक आधार कार्ड के माध्यम से और दूसरा बैंक अकाउंट के जरिए, दोनों के लिए प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- सबसे पहले http://164.100.37.26/EDUDBT/InstructionManual.aspx पर जायें।
- जिसके बाद “View Application Status of Student” के लिंक पर क्लिक करें।
- या फिर सीधे इस लिंक “बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन आवेदन स्थिति देखें” पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना “आधार कार्ड” या “बैंक अकाउंट” नंबर डाल कर ‘Search’ के बटन पर क्लिक कर दें।
जिसके बाद, आपके सामने आपकी पंजीकरण की स्थिति खुल जाएगी। इसके अलावा अगर किसी को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत होती है तो वे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान हेतु बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना मोबाइल ऐप (e Kalyan Bihar Mobile App) के जरिये से भी पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से दिशा-निर्देश को पीडीएफ फॉर्मेट में भी डाउनलोड करके देख सकते हैं। जहां पर आपको अन्य सभी जानकारी मिल जाएगी।
Download: Bihar CM Balika Snatak Protsahan Yojana Guidelines PDF
नाम तथा अकाउंट डिटेल ऑनलाइन वेरीफाई करें
- इसके लिए आपको सबसे पहले ई कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। अब होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करें (Link-1)के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अगले पेज में वेरीफाई नेम तथा अकाउंट डिटेल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहां आपको अपने जिले तथा कॉलेज का चयन करना होगा और View पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज में आपको सभी छात्रों की सूची मिल जाएगी। यहां से आप अपना अकाउंट डिटेल तथा नाम वेरीफाई कर सकते हैं।
डिस्ट्रिक्ट वाइज रिजेक्टेड लिस्ट देखें
- इसके लिए आपको सबसे पहले ई कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। अब होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करें (Link-1) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अगले पेज में डिस्ट्रिक्ट वाइज टोटल रिजेक्टेड लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहां आपको अपने जिले तथा कॉलेज का चयन करना होगा और View पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज में आपको डिस्टिक वाइज रिजेक्ट स्टूडेंट लिस्ट मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना List
डिस्टिक वाइज टोटल समरी लाभार्थी सूची कैसे देखें
- इसके लिए आपको सबसे पहले ई कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। अब होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करें (Link-1) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अगले पेज में डिस्ट्रिक्ट वाइज टोटल समरी लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने जिलों की सूची खुल जायेगा। यहां आपको अपने जिले तथा कॉलेज का चयन करना होगा और View पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज में आपको डिस्ट्रिक्ट वाइज टोटल समरी लाभार्थी सूची मिल जाएगी।
- कुछ लोग बिहार में कन्या उत्थान योजना की लाभार्थी सूची (लिस्ट) पुराने वर्ष 2020 की देखना चाहते हैं वो भी इसी प्रक्रिया से देख सकते हैं।
सूचना की पुनः जांच करें
- इसके लिए आपको सबसे पहले ई कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। अब होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करें (Link-1) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अगले पेज में आपको कृपया अपने द्वारा दिए गए सूचना की पुन जांच कर ले तथा त्रुटि का सुधार अविलंब करने हेतु यहां क्लिक करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अगले पेज में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, ऑब्टेंड मार्क्स और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा फिर उसके बाद लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- अब आप आसानी से अपने द्वारा दिए गए सूचना की पुन: जांच कर सकते हैं।
Bihar CM Balika Snatak Protsahan Yojana Helpline & References
- आधिकारिक वेबसाइट: http://edudbt.bih.nic.in
- तकनीकी सहायता नंबर: (+91) 82928-25106 / 70043-60147 / 89862-94256
- ऑफिसियल ईमेल आईडी: dbtbiharapp@gmail.com
- List of Candidates who have to Apply Online: Click Here
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बालिका स्नातक प्रोत्साहन विज्ञापन की प्रति डाउनलोड करें।
Latest Update –बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत “बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना” चलाई हुई है। यह सरकारी योजना राज्य की छात्राओं को मुख्यधारा में लाने के साथ-साथ उन्हे आत्मनिर्भर बनाएगी। मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना 2022 के अंतर्गत शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त 65 करोड़ रुपए जारी कर दिये हैं। जिसके जरिए किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली सभी छात्राओं को 25-25 हजार रुपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी।
Mai Graduation 2019 me pass out hui hun… But maine form online apply nhi kr payi thi…Av iska Registration ka link band… Kya iska link March 2021 se phle open ho jayega… Jisse me form online apply kr skti…
Ha kar sakti ho
how to check status
Main 2019 me graduate ho chuki hun or online form bhi apply kr chuki hun but abhi tk paisa nhi aaya h account me